फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुहर्रम जुलूस पर वाहनों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार के ट्रैफिक पुलिस कार्यालय, ग्रामीण कश्मीर ने मुहर्रम जुलूस को देखते हुए 18 जुलाई, 2025 से 25 जुलाई, 2025 तक श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर वाहन आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

यह पाबंदी हरथरत से नरबल तक के क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी। पुलिस ने बताया कि जुलूस के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जाएगा। श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कुंवर, हंदवाड़ा, सोपोर से हयात, सुम्बल, एचएमटी श्रीनगर, बरामुला/उरी से हमरेय गेट, पत्तन, सुम्बल, एचएमटी श्रीनगर, और पत्तन से हरथरथ ब्रिज, खानपथ, शादीपुरा, एचएमटी श्रीनगर मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
उत्तरी कश्मीर से आने वाले हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) के लिए नरबल, मागम, कंगन, खोरे, हंजीवाड़ा, पत्तन और कनिहामा, नोरीपोरा, अर्चंदरहामा, गुंड खोजा, जेईएल ब्रिज, पत्तन मार्ग उपलब्ध होंगे। पुलिस ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें