फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्र विरोधी तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों पर हो कड़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डीआइजी डोडो-किश्तवाड़-रामबन रेंज डॉ. सुनील गुप्ता ने गणतंत्र दिवस और धार्मिक आयोजन से पहले सुरक्षा स्थिति और आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए डोडा का दौरा किया। इसमें जिला पुलिस डोडा, सेना, सीएपीएफ, सशस्त्र और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया। डीआइजी ने अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने सहित राष्ट्र विरोधी तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के अलावा व्यापक तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य गणतंत्र दिवस और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर जिले की सुरक्षा स्थिति का आकलन करना था।
विज्ञापन

एसएसपी अब्दुल कयूम ने डीआइजी को जिले की समग्र सुरक्षा स्थिति और गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इसमें कार्यक्रम से पूर्व सुरक्षा योजना और पूरे जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजनों के दौरान सुरक्षा प्रबंध शामिल थे। सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों, अफवाह फैलाने वालों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों के बीच सीओ-33 बटालियन सीआरपीएफ देवेन्द्र सिंह नेगी, एएसपी भद्रवाह, 2आईसी 10 आरआर लेफ्टिनेंट कर्नल एस.के. सिंह, उप. सीओ-आईआर/5वीं बटालियन मोहम्मद अय्यूब ज़र्गर, 04 आरआर मेजर करामिर, 10 आरआर मेजर समेश शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय डोडा जसवन्त सिंह, एस.डी.पी.ओ. भद्रवाह वसीम महमूद, एस.डी.पी.ओ. गंदोह आदिल हुसैन, पुलिस उपाधीक्षक डीएआर डोडा सुशील कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें