आरएस पुरा। पुलिस ने 2.35 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरएसपुर पुलिस के अनुसार गांव कत्याल से कोटली अर्जुन सिंह सड़क पर नाका लगाया गया था। चेकिंग के दौरान एक युवक से 2.35 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हिरासत में लिए युवक की पहचान नरिंदर पाल उर्फ बुल्ला निवासी गांव पुरो भाना, तहसील आरएस पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।