अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जेएंडके मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) कपिल शर्मा ने संस्थानों की आवश्यकताओं और मांग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए नए गोदाम के लिए अतिरिक्त उपयुक्त को स्थान खोजने को कहा है। उन्होंने ड्रग वेयरहाउसों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए अग्नि सुरक्षा ऑडिट, भंडारण और प्रक्रियाओं के संबंध में अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रबंध निदेशक शर्मा ने बुधवार को क्षेत्रीय ड्रग वेयरहाउस नगरोटा का दौरा कर अधिकारियों को स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों को निर्बाध और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड पर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कोल्ड चेन के रखरखाव को सुनिश्चित करने के साथ संगरोध और एक्सपायरी दवाओं के उचित निस्तारण पर जोर दिया। गुणवत्तापूर्ण दवाओं और उपकरणों का भंडार रखा जाए और अंतिम उपयोगकर्ता विभागों के साथ निकट संपर्क बनाए रखने के लिए उन पर प्रभाव डाला जाए। उन्होंने इन्वेंट्री प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया और संबंधितों से नियमित आधार पर दवाओं और मशीनरी की आवाजाही की निगरानी करने को कहा।