फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के साथ बातचीत के अलावा दूसरा विकल्प नहीं: महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा, ‘अगर हम आतंकी समूहों को अपनी सीमा से दूर रखना चाहते हैं तो भारत को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के साथ हाथ मिलाना चाहिए।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में वह इस सवाल का जवाब दे रही थीं कि सात नवंबर को जब प्रधानमंत्री ने श्रीनगर की रैली में कहा था कि कश्मीर पर उन्हें किसी की सलाह की जरूरत नहीं है तो यह पीडीपी को बुरा लगा था या नहीं।

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘लोग अनुभवों से धीरे-धीरे सीखते हैं। जैसा कि आप जानते हैं जम्मू-कश्मीर अन्य राज्यों की तरह नहीं है। भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों का हम पर सीधा असर होता है। जब हम पाकिस्तान की बात करते हैं तो हम परिप्रेक्ष्य से बाहर की बात नहीं करते।
विज्ञापन


आप इसे टाल सकते हैं, इसमें विलंब कर सकते हैं लेकिन, अंतत: आपको ऐसा ही करना होगा जैसा कि सुषमाजी ने वहां जाकर किया क्योंकि हमें आईएसआईएस और अलकायदा जैसे खतरे से लड़ना है।’
विज्ञापन

पुरस्कार वापसी ‘लोकतंत्र की सुंदरता’

उन्होंने कहा कि मोदी जी को जरूरत हो या नहीं लेकिन हमें जरूरत है पाकिस्तान से बात करने की क्योंकि हमारा राज्य पाकिस्तान के साथ बुरे संबंधों से सीधे तौर पर प्रभावित होता है। महबूबा ने सूबे में आईएसआईएस और पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि लोगों को उन पर फोकस करना चाहिए जो भारत के साथ हैं।

कश्मीरी पंडितों के लिए टाउनशिप में 50 फीसदी रिजर्वेशन
कश्मीरी पंडितों के मसले पर पीडीपी की अध्यक्ष ने कहा कि एक समग्र टाउनशिप पर विचार किया जा रहा है जहां 50 फीसदी फ्लैट कश्मीरी पंडितों के लिए रिजर्व होगा जबकि शेष मुस्लिम, सिख और बौद्धों के लिए होगा।

पुरस्कार वापसी ‘लोकतंत्र की सुंदरता’
महबूबा मुफ्ती ने कहा बुद्धिजीवियों द्वारा पुरस्कार वापसी कृत्रिम नहीं थी बल्कि यह ‘लोकतंत्र की सुंदरता’ है। भारत एक अनूठा देश है और विविधता में एकता इसका प्रमुख बल है और कुछ तत्व जिनमें राष्ट्रवाद के साथ छद्म हिंदूवाद है, वे समस्या खड़ी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें