मंदिरों के शहर में वाहनों की संख्या हर वर्ष 80 हजार बढ़ रही है, लेकिन शहर का दायरा उनके लिए कम होता जा रहा है, नतीजतन ट्रैफिक जाम और इसके चलते होने वाली समस्याएं आए दिन जगह-जगह विवाद का कारण बनती है।
नगर निगम और जम्मू विकास प्राधिकरण की शहर में दस के करीब पार्किंग है, जो कि बड़ी तादाद में हर वर्ष पंजीकृत होने वाले वाहनों के लिए अपर्याप्त है।
यही नहीं, पार्किंग को लेकर ताजा हाल में नगर निगम की आयुक्त मंदीप कौर और ठेकेदारों में विवाद भी बना हुआ है। शहर में जेडीए और निगम की दस पार्किंग हैं।