उड़ी में मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : PTI
उड़ी में आतंकी हमला पाकिस्तान की नापाक हरकत है। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के यूनाइटेड नेशन की काउंसिल के दौरे से पहले हमला कूटनीति का हिस्सा है, ताकि इस काउंसिल में कश्मीर का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जा सके। यह कहना है रिटायर्ड ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता का।
पाकिस्तान भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़े हुए है। अब वह खुलेआम आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा। कश्मीर में जो हालात इस समय हैं, उसे तूल देकर वह कश्मीर में आतंकवाद को बचाए रखना चाह रहा।
भारत के धैर्य की भी लगातार परीक्षा ली जा रही। भारत को भी चाहिए कि अब पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए। भारत के पास ऐसे कई तरीके हैं, जिससे वह पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद कर सकता है। भारत से ही पाकिस्तान को पानी जाता है। सिंधु जल समझौते के तहत पानी को दिया जा रहा है। भारत को इन संधि को नजरअंदाज कर पाकिस्तान का पानी बंद कर देना चाहिए।