फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी के तीन मामले सुलझाए, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। पुलिस ने रविवार को चोरी के तीन मामले सुलझाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही चोरी किए गए मोटरसाइकिल, पचास हजार रुपये की नकदी, नोटों के हार व राशन सामग्री बरामद की गई।
माड़ी निवासी संजय कुमार ने बीते वर्ष पांच नवंबर को मोटरसाइकिल नंबर जेके 20बी-1226 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में बलदेव सिंह निवासी भागा कटड़ा के अलावा मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में अब्दुल रज्जाक व मोहम्मद मुनीर दोनों निवासी कारुया को पकड़ा। वहीं मोटरसाइकिल को भी बरामद किया।
विज्ञापन

इसके अलावा डंगाकोट निवासी बाबू दिन ने अपनी दुकान पर राशन व अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट 27 फरवरी को दर्ज करवाई। मामला दर्ज कर शुरू हुई कार्रवाई में पुलिस ने गांव के ही स्थानीय निवासी लियाकत अली व अनवर हुसैन निवासी ग्रा मोड़ को पकड़ा।
इसी माह चार जुलाई को गरण निवासी मोहम्मद हुसैयर ने अपने घर से सात नोटों के हार व तीन लाख रुपये नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इस संदर्भ में ग्रा निवासी मकबूल अहमद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने पचास हजार रुपये व नोटों के तीन हार चोरी करने की बात मानी जिसे बाद में पुलिस ने बरामद भी किया। पुलिस स्टेशन रियासी में दर्ज चोरी के सभी मामलों को एसएचओ रंजीत सिंह राव ने डिप्टी एसपी इफ्तिखार अहमद व डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल की देखरेख में एसएसपी परमवीर सिंह के दिशा निर्देश अनुसार हल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें