फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट के शोरूम का ताला तोड़कर कीमती कपड़े चोरी

विज्ञापन
विजयपुर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में हुई चोरी के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे में स्थित रेडीमेड गारमेंट के शोरूम में चोरों ने वीरवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित शर्मा का विजयपुर में रेडीमेड गारमेंट का शोरूम है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वीरवार की रात चोरों ने शोरूम के ताले तोड़े और घुसकर कीमती कपड़े उठाकर फरार हो गए। सुबह जब शोरूम पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे पड़े हैं, और सामान बिखरा है। इसके बाद सीसीटीवी की जांच की, जिसमें शोरूम में चोरी होने की बात पता चली। उन्होंने तुरंत विजयपुर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। रोहित शर्मा ने बताया कि लगभग 15 लाख रुपये का कीमती सामान चोर लेकर फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया ने बताया कि संबंध में मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें