विजयपुर। थाना अंतर्गत रामगढ़ मार्ग से सोमवार की रात एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वार्ड-तीन निवासी सौरभ शर्मा ने रात को रामगढ़ रोड पर मोटरसाइकिल खड़ी की थी। सुबह देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। दुकान के बाहर लगे कैमरे में देखा तो एक लड़का मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गया। इस संबंध में उन्होंने मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश कर रही है। संवाद