विजयपुर। कसबे के शिव नगर में दिन दहाड़े दो शातिर महिलाओं ने एक घर में घुसकर मकान मालकिन को बेहोश किया। उसके हाथ-पैर बांधे और एक लाख रुपये व सोने के गहने लेकर चंपत हो गईं। शातिर आरोपी महिलाओं ने घर में महिला को कुछ सुंघाकर बेहोश किया। बाद में होश आने पर पीड़ित ने शोर मचाया। मोहल्ले वालों ने पीड़ित महिला के हाथ-पैर खोले।
पीड़ित महिला नीलू देवी ने कहा कि दिन दहाड़े दो महिलाएं घर में घुस आईं। उन्होंने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसके हाथ और पांव बंधु हुए थे। उसने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को बुलाया। लोग घर में आए तो उनके हाथ उड़ गए। नीलू देवी के हाथ-पांव शातिर महिलाओं ने बांध दिए थे। जब घर की जांच की तो उसमें सोने के जेवरात और एक लाख रुपये की रकम गायब मिली। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी इमरान अली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा हो जाएगा।