फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ में चोरी की स्कूटी बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

नरेंद्र शर्मा पुत्र दर्शन पॉल निवासी रारा तहसील रामगढ़ ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी स्कूटी पंजीकरण संख्या जेके 21डी-4988 चोरी हो गई है। जिसे उन्होंने गांव रारा के पास खड़ी की थी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अंत में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। उनकी पहचान अतुल चौधरी निवासी त्रिंडियन शिविर तहसील रामगढ़ और मुराद अली निवासी सरोर तहसील बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें