अखनूर में चिकित्सा शिविर में दवा करते हुए।
अखनूर। अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट (एओआई), एएससीओएमएस अस्पताल जम्मू ने बुधवार को सब जिला अस्पताल में वर्ल्ड कैंसर केयर के सहयोग से मुफ्त कैंसर जांच और जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में डॉ. सुजीत भट और डॉ. जगमोहन सिंह ने 200 से अधिक लोगाें के स्वास्थ्य की जांच की।
शिविर में डॉ. नीरज बिश्नोई ने कहा स्क्त्रस्ीनिंग टेस्ट आयोजित करने के अलावा, हम जनता में जल्द पहचान के बारे में शिक्षित और जागरूकता बढ़ाना चाहते थे। कैंसर से बचने की कुंजी शीघ्र निदान और रोकथाम है। शिविर के साथ इंस्टीट्यूट का उद्देश्य लोगों को प्रेरित करना और नियमित जांच का आग्रह करना है। शिविर में सीएमओ डॉ. हरबख्श सिंह, बीएमओ डॉ. सलीम खान, पैथोलॉजिस्ट डॉ. आरके धर भी मौजूद थे। शिविर में मुफ्त ऑन्कोलॉजी, गायनोकोलॉजी और सामान्य परामर्श के साथ-साथ मैमोग्राफी, बोन डेंसिटोमेट्री, पैप स्मीयर, पीएसए और अन्य लैब टेस्ट की सेवाएं प्रदान कीं गईं। शिविर में आदित्य सभरवाल, चंदन, आशुतोष गुप्ता, अनिल रैना उपस्थित रहे। संवाद