सांबा। कस्बे की मंडी थलोरा के नृसिंह मंदिर व शिव मंदिर में रखे पीतल के बर्तन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार थलोरा मंडी स्थित भगवान नृसिंह के मंदिर में पीतल के गडबे व घडे़ चोरी हो गए। चोरों ने भगवान शिव के मदिर में शिवलिंग के पास रखे पीतल के बर्तन भी चुरा लिए। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले चोर लोगों के घरों में चोरी को अंजाम दे रहे थे। अब मंदिरों में रखे बर्तन भी चोरी होने लगे हैं। संवाद