बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-2 से एक स्कूटी चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। मनोहर लाल पुत्र मिल्खी राम ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त शाम को उसने अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की थी। कुछ देर के बाद वह बाहर आया तो स्कूटी गायब थी। उसने लोगों से पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद