मीरां साहिब। गांव कोटली मियां फता में एक दुकान में चोरी करने के उपरांत पुलिस को दर्ज शिकायत के आधार पर चोर सहित सामान बरामद किया। राकेश कुमार निवासी कोटली मियां फता की दुकान से वाटर पंप मोटर, पंखे की मोटर और कुछ तांबे के तारें चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई। इस पर प्राथमिकी पर मामला दर्ज किया गया। मीरां साहिब थाना प्रभारी जहीर मन्हास की देखरेख में एक टीम का गठन कर एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने उपरोक्त चोरी की है। उसके खुलासे पर दो स्कूटी, तीन साइकिल, एक वाटर पंप मोटर, दो पंखे व मोटर की तांबे के तार भी बरामद की गई। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। चोर की पहचान विशाल सिंह के रूप हुई।