फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों को लिया रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नाबालिग लड़कों को छह दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। आरएस पुरा थाना प्रभारी पवन डोगरा ने बताया कि पांचों लड़कों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में गहन पूछताछ की जाएगी। नाबालिग लड़की आखिर इनकी चंगुल में किस प्रकार आई । इस संबंध में पीड़ित लड़की से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर होने पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है। पुलिस इस बात पर भी काम कर रही है कि आखिर दुष्कर्म के दौरान मोबाइल से बनाई वीडियो किसने सोशल मीडिया पर अपलोड की पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें