फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर सड़क किनारे खडे ट्रैक्टर की वैटरी चोरी कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव बड़ियाल काजिया में घर के बाहर खडे़ ट्रैक्टर से बाइक पर आए चोर बैटरी चोरी करके ले गए। चोरी का पता सुबह चल पाया। इस संबंध में आरएस पुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर मालिक रमण कुमार ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। मंगलवार सुबह जब वह उठे तो देखा कि ट्रैक्टर की बैटरी गायब है। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी देने पर जब वहां लगे सीसीटीवी फूटेज देखी तो देखा कि बाहरी क्षेत्र से गांव में बाइक पर पहुंचे दो युवकों ने सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर देखने पर आगे जाकर बाइक खड़ी की और वापस आकर ट्रैक्टर की बैटरी निकाल कर चले गए। वहीं पास के गांव बाजे चक में चोर शिवलिंग के पास पड़ा पीतल का सामन भी ले गए। इसी गांव में दो दिन पूर्व एक घर के बाहर खड़ी बाइकचोर ले गए। गांव बाजे चक के सरपंच अक्षय कुमार का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के लोग चोरियां करने में लगे हैं, जिसके चलते लोगों में दहशत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि रात के समय विशेष नाके लगाए जाने के साथ गश्त की जाए, ताकि सक्रिय चोर गिरोह को काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें