बिश्नाह। कस्बे की वार्ड-13 में वीरवार की रात चोरों ने बाबा शहीद दरगाह के मुख्य दरवाजे के लोहे की रॉड का इस्तेमाल कर ताले तोड़ने के बाद दरगाह के अंदर लगी इनवर्टर, बैटरी और अन्य सामान चुरा लिया। दरगाह का संचालन करने वाले जब सुबह आए तो ताले टूटे पाए। अंदर से इनवर्टर बैटरी और अन्य सामान गायब देखा। तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद