डोडा। जिले के अस्सर क्षेत्र में कंदेरी नाले के पास कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र अस्सर में उपचार दिया गया है। तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतक की पहचान रतन सिंह निवासी थलसारा भाला के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर फिसलन थी। स्विफ्ट कार (जेके06-9064) से चालक का नियंत्रण खो गया और कार खाई में जा गिरी। हादसे में रंजीत सिंह, जगजीत सिंह और बलबीर सिंह निवासी भाला के रूप में हुई है।