विशनह क्षेत्र के सियोडा गांव चोरों द्वारा जिन जगहों पर चोरी की वारदात उसकी जांच करते पुलिस अधिका?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। गांव सियोडा में वीरवार की रात चोरों ने एक बुटीक सेंटर, जनरल स्टोर, मंदिर और पीर बाबा देवस्थान पर एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार और मंदिर कमेटी को चोरी का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी गंग्याल पुलिस को दी। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और चोरी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले से ज्यादा पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। संवाद