अखनूर में आयोजित शिविर में कार्ड बनाते कर्मचारी।
अखनूर। जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने पंचायत ढोक जगीर के सरपंच पूर्व कप्तान प्रवदयल के साथ गोल्डन कार्ड (स्वास्थ्य कार्ड) का वितरण किया। उन्होंने लोगों को इसके फायदे बताए कि एक गरीब को पांच लाख का लाभ स्वास्थ्य के लिए मायने रखता है। बहुत परिवारों ने इसका लाभ लिया है। इस स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राज कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद