सांबा। कस्बे के डिग्री कॉलेज में शनिवार को नशे के खिलाफ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें समाज कल्याण विभाग की सचिव शीतल नंदा मुख्य अतिथि रहीं। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, एसएसपी राजेश शर्मा भी प्रमुख रूप से उनके साथ थे। नटरंग के सदस्यों की ओर से गायक सोनाली डोगरा ने नशे के बारे में अपनी गायकी ये जागरूक किया। नशे के खिलाफ काउंसिलिंग व अन्य उपायों के बारे में जागरूक किया गया। अन्य कार्यक्रमों में ड्रग डिमांड रिडक्शन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने भी जागरूक किया। संवाद