फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में निजी कंपनी के गोल्ड लोन कार्यालय में करोड़ों रूपए की चोरी, जांच जारी

Tue, 21 Feb 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
करोड़ों की चोरी का सनसनीखेज मामला - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
जम्मू के बठिंडी स्थित मन्नापुरम गोल्ड लोन कार्यालय में करोड़ों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दो अधिकारी स्तर के लोगों को इस केस में पकड़ा है। मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और गहने चोरी होने की सूचना है। यह कार्रवाई संभागीय हेड पंकज चिब की शिकायत पर हुई है। 
विज्ञापन


रविवार रात करीब आठ बजे दो लोगों को संदिग्ध हालत में ब्रांच के पास घूमते देखा गया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया कि ब्रांच का लॉकर भी टूटा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। पता चला कि दोनों ब्रांच के अधिकारियों के रूप में वहां काम करते हैं। इनमें एक पंजाब और दूसरा जम्मू का रहने वाला है। इसके बाद संभागीय हेड को जानकारी दी गई। 

वह सुबह मौके पर पहुंचे। ब्रांच के सामान की जांच की गई। पता चला कि  एक करोड़ रुपये के गहने और नकदी गायब है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों का कहना है कि वह वहां घूमने के लिए आए हुए थे, लेकिन जांच में पाया गया कि एक पहले आया था और दूसरा काफी देर बाद वहां पहुंचा। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि ब्रांच का कोई ताला भीतर से नहीं टूटा हुआ। फिर इतनी मोटी रकम और गहने कौन ले गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें