जम्मू। सरवाल क्षेत्र में पुलिस ने घर से रिवाल्वर चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को पकड़ा है। कुछ दिन पहले पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज हुई थी। बताया गया था, कि घर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हुई है। शिकायतकर्ता ने कुछ लोगों के नाम भी बताए। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो, इन्हीं में से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सख्ती किए जाने पर आरोपियों ने कबूल कर लिया कि उन्होंने ही रिवाल्वर चोरी की थी। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है। ब्यूरो