भद्रवाह। ठाठरी तहसील के चार्या गांव में मंगलवार दोपहर एक किशोरी ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान सोनू देवी (18) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवती ने घर में पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा अस्पताल ठाठरी भेज दिया है। वहीं एसडीपीओ भद्रवाह आदिल रिशु का कहना है कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लगता है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज का छानबीन शुरू कर दी है।