फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूरी रात रहती है पुलिस की गश्त, चोरों ने तोड़ डाले तीन दुकानों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
- रिहाड़ी चुंगी चौक पर जनरल स्टोर की दो दुकानों में चोरी, एक सेंटर लॉक लगा होने के कारण बच गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हत्या, लूट और अब पुलिस की नाक तले तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी। इन वारदाताें ने विधानसभा चुनाव की सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।
शहर के रिहाड़ी चुंगी चौक पर सोमवार की रात एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने दो में सेंध लगा दी। एक दुकान सेंटर लाक की वजह से बच गई। ये दुकानें ऐसी जगह पर हैं, जहां रात के समय पुलिस की फ्लाइंग मौजूद रहती है। अति व्यस्त चौक पर पूरी रात गश्त होती है। बावजूद इसके चोरों ने दुकानों में चोरी कर ली।
तीनों दुकानें जनरल स्टोर की हैं। मोहन लाल शर्मा का कहना है कि मंगलवार सुबह पांच बजे वह दुकान पर आया। देखा कि शटर के दोनों ताले गायब हैं, जबकि रात को वह ताले लगा कर गया था। उसे चोरी का शक हुआ और वह पुलिस को सूचित करने चला गया। पुलिस टीम उसके साथ आई। दुकान का शटर उठाया और देखा कि गल्ले का लाक टूटा था। इसमें रखी 1500 की नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पास में ही एक और जनरल स्टोर की दुकान है। लक्की गुप्ता का कहना है कि सुबह छह बजे एक जानकार का फोन आया। उसने कहा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वह दुकान पर पहुंचा और देखा कि पांच से छह हजार की रखी सारी नकदी गायब थी। वहीं एक अन्य दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान के शटर पर लगे दो ताले गायब थे। एक सेंटर लाक था, जिसकी वजह से चोरी होने से बच गई।
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही रेशमघर कालोनी में एक स्वास्थ्यकर्मी के घर चोरों ने सेंध लगा दी थी और घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें