फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरों ने धार्मिक स्थानों से नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मंदिर और पीर बाबा की मजार के दानपात्र तोड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव वाला चक में मंगलवार देर रात को चोरों ने तीन धार्मिक स्थानों को निशाना बनाया। इसमें दो मंदिर और एक पीर बाबा की मजार का दानपात्र तोड़ कर नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

गांव वाला चक में गुरु रविदास मंदिर और साथ में पीर बाबा की मजार है। दूसरा मंदिर गांव में प्रवेश करते ही है। बुधवार सुबह जब गांव के लोग रोज की तरह आने-जाने लगे, तो उसमें से एक व्यक्ति ने देखा कि रविदास मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा है। जब वह अंदर गया तो पाया कि मंदिर के अंदरूनी गेट का भी ताला टूटा हुआ है, और दानपात्र का ताला भी तोड़ा गया है, जिसमें से नकदी गायब है। उन्होंने देखा कि साथ ही पीर बाबा की मजार पर भी दानपात्र का ताला तोड़ा गया है। देखते ही देखते बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठे हो गए और तब उन्हें पता चला कि गांव के प्रवेश द्वार पर जो मंदिर है, उसका भी ताला तोड़कर नकदी चुराई गई है। तीनों धार्मिक स्थानों पर कुल मिलाकर रुपये 20,000 के लगभग चुराए गए हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी दीपक कटोच पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी वाली तीनों जगह का जायजा लिया। शुरुआती जांच में पाया गया है कि ताले किसी लोहे की रॉड से तोड़े गए हैं। धार्मिक स्थानों पर चोरी को लेकर गांव के लोगों में काफी रोष है। लोगों ने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ कर उनसे पैसे वसूले जाएं और सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें