फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्सरा रोड में चोरों ने नगदी, एलईडी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अप्सरा रोड पर वीरवार रात को एक शोरूम में चोरों ने दीवार तोड़ कर सामान सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश करने शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शोरूम इंदू भूषण का है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को इंदू भूषण शोरूम बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने दीवार तोड़ कर एलईडी और दो हजार रुपये चोरी कर लिए। जब वह सुबह शोरूम में आए तो सामान बिखरा पड़ा देखा। साथ ही कैश बाक्स से पैसे भी गायब थे। इस पर उन्होंने आसपास के दुकानदारों को सूचना दी। दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इन दिनों शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। कहीं बाजार से एटीएम के बाहर से पैसे छीनकर बदमाश भाग जा रहे हैं। कुछ जगहों में महिलाओं के जेवर भी छीने जा चुके हैं। पुलिस चोरों पर नकेल कसने में असमर्थ रही है। दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे शहर में लोग काफी सहम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें