फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेटी की शादी के एक दिन पहले उड़ा लिया पैसों से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पुराने शहर में खरीदारी करने आए व्यक्ति को बातों में उलझा कर पैसों से भरा बैग चुराने का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान की जा रही है। अखनूर के रमेश कुमार मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को उनकी बेटी की शादी है, इसलिए खरीदारी करने पुराने शहर आए थे। सामान खरीद कर सिटी चौक के पास से जा रहे थे कि दो व्यक्ति आए और बात करने लगे। एक ने किसी जगह का पता पूछा, जिसका उन्हें मालूम नहीं था। रमेश लाल ने कहा कि वह क्षेत्र में नए हैं। इसके बाद दूसरे ने कहा कि वह पंडित है। रमेश लाल को कहा कि वह कुछ परेशान नजर आ रहा है। इसी बीच आरोपियों ने अपना बैग रमेश लाल को दिया और उसका बैग ले लिया। रमेश के बैग में 85 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी थी। उनका कहना है कि जब उसे बैग दिया था, तब चक्कर आ गया। वहीं, पुलिस ने वारदात स्थल पर जाकर कुछ सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।
विज्ञापन

इसी क्षेत्र में हुई थी करोड़ों की चोरी
बता दें दीपावली पर इसी क्षेत्र में सुनार की दुकान पर चोरों ने सेंध लगा दी थी। करोड़ों रुपये का सोना और नकदी चुरा ली गई थी। हालांकि दूसरे दिन चोरों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें