श्रीनगर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने वीरवार को अनंतनाग के वेरीनाग इलाके में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों के बारे में उन्हें बताया। मीर ने कहा कि भाजपा सरकार वास्तविक मुद्दों से प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने की रणनीति अपनाए हुए है। स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़े कई मुद्दों, बिजली कटौती, बेरोजगारी, महंगाई, पानी, सड़कों की समस्या आदि पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जम्मू-कश्मीर में लोगों की वास्तविक जरूरतों को दरकिनार किया जा रहा है। मीर ने केंद्र सरकार से कहा कि निर्वाचित सरकार को सार्वजनिक मुद्दों को संबोधित करने और बेरोजगारी, विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का दायित्व सौंपा गया है। कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने की भी मांग की। ब्यूरो