फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कासिम नगर में दुकान, नानक नगर में घर में चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में दो जगहों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पहली चोरी दुकान और दूसरी घर में की गई। पुलिस केस दर्ज कर दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कासिम नगर में एक चोर ने मोटर रिपेयर की दुकान में सेंध लगा दी। गुरदेव सिंह का कहना है कि वह कुछ काम करने के लिए बाहर गया था। दुकान पर उसने एक मोटर तैयार करके रखी हुई थी, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख की थी। इसके अलावा भी दो मोटरें थी। कुल मिलाकर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन

घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वह दुकान से सामान चुराकर स्कूटी पर ले जाते हुए साफ दिख रहा है। थाना बागे-ए-बाहु में केस दर्ज किया गया है। वहीं शहर के नानक नगर में भी एक घर में चोरों ने सेंध लगा दी। घर से सोने की चेन और 10 हजार रुपये की नकदी चोर ले गए। इस संबंध में थाना गांधी नगर में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें