ज्यौड़ियां। पुलिस स्टेशन खौड़ के अधीन की पंचायत मट्टु के गांव दतयाल में सोमवार की रात एक घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें चोर 23 हजार रुपये, तीन मोबाइल और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदीप कुमार पुत्र बनारसी दास निवासी दात्याल ने बताया कि सोमवार की रात लगभग दो बजे उनके घर में चोरी हुई। चोरी करने वाले दो लोग थे। दोनों ने काली कमीजें और टोपी पहनी थी। दोनों हमारे कमरे में दाखिल हुए, जहां हम सो रहे थे। उन्होंने मेरे साथ कठोर रुख अख्तियार किया और धमकाया कि अगर आपने शोर मचाया या कोई अन्य हरकत की तो हम जान से मार देंगे, जिसके चलते हम डर गए और चुपचाप बैठे रहे, और चोर सब कुछ चोरी कर ले गए।
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।