ज्यौड़ियां। कस्बे के बाजार तथा आसपास के गांवों के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। आए दिन फाल्ट होता रहता है। इससे परेशान होकर मंगलवार को कस्बे और बाजार के दुकानदारों ने रोष जताते हुए कलीठ पावर स्टेशन से कनेक्शन देने की मांग की।
इस मौके पर उपस्थित पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती, पार्षद गगन टाक, पूर्व पार्षद प्रभु दयाल शर्मा आदि ने कहा कि ज्यौड़ियां में भलवाल ब्राह्मणा पावर स्टेशन से बिजली बहाल की जाती है, और आए दिन फाल्ट रहता है। बिजली बंद रहती है, जिसके चलते ज्यौड़ियां के अस्पताल में दाखिल मरीजों, क्षेत्र के बीमार बुजुर्गों तथा बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते हमारी बिजली की लाइन को कलीठ से जोड़ा जाए। संवाद