The work of repairing the road is started
- फोटो : udm
डोडा। जिलाधीश डॉ. सागर दत्तात्रेय के निरीक्षण के पश्चात बंद पड़े धड़ा-गुंदना सड़क के मरम्मत का कार्य वीरवार को शुरू कर दिया। गुणवत्ता विहीन मार्ग निर्माण को लेकर लोगों की शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व मरम्मत का कार्य जिलाधीश ने बंद करा दिया था।
जन सुविधाओं के लिए क्षेत्रीय लोगों की मांग पर भाभोरा-धड़ा-गुंदना लिंक मार्ग निर्माण कार्य कुछ माह पूर्व शुरू किया गया था। यह कार्य पीएमजीएसवाई योजना के तहत कराया जा रहा था। निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन होने के बावजूद निरीक्षण में लगे एक एईई और एक जेई कराते जा रहे थे जबकि लोगों ने इसकी शिकायत उपरोक्त अधिकारियों से की थी। कार्य जब नहीं रुका तो उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधीश से की। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधीश ने तत्काल जांच की और ग्रामीणों की शिकायत सही पाते हुए जेई और एईई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू कराने की विभाग को चेतावनी दी। जिलाधीश के आदेश पर वीरवार को कार्य शुरू करा दिया गया।