फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रामीणों ने स्वयं खर्च उठाया, ऐक नाले पर पुल का निर्माण करवाया

Tue, 23 Sep 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ग्रामीणों में क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य करवायास्रोत आयोजनकर्ता
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया और चक शेरा गांव के बीच पड़ते ऐक नाले पर लोहे के अस्थाई पुल का मरम्मत कार्य ग्रामीणों ने अपने स्तर पर करवाया है। लोक निर्माण विभाग से किसी प्रकार की मदद न मिलने के बाद ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है। लगभग दो महीने पहले बारिश के चलते ऐक नाले का जलस्तर बढ़ने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद 18 गांव की लगभग 15000 आबादी को शार्टकट अरनिया पहुंचने की समस्या से जूझना पड़ रहा था। अरनिया पहुंचने के लिए लोगों को दो महीने से परेशानी हो रही थी। इसके चलते लोगों का आर्थिक खर्च बढ़ने के साथ समय की बर्बादी अलग से हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पुल के मरम्मत कार्य में कुल 20000 हजार रुपये की लागत आई है। इसे लोगों ने आपस में एकत्रित कर मरम्मत कार्य पर खर्च किया है। लोहे का अस्थाई पुल गोलीबारी के दौरान लोगों का सुरक्षित जगह पहुंचने का मुख्य विकल्प है।

ग्रामीण सोनू पंडित ने बताया कि साल में तीन से चार बार पुल क्षतिग्रस्त हो जाता है। इसके मरम्मत का खर्च ग्रामीणों को ही उठाना पड़ता है। पिछले चार साल से पुल के निर्माण सरकार से मांग उठाई जा रही है। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य का कोई पता नही है।
विज्ञापन


किसान बलराज सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीणों की सुध नही ले रही है। पुल क्षतिग्रस्त होने से किसानों को दरबदर होना पड़ता है। ऐक नाले को पार कर खेती-बाड़ी के लिए भी जाना होता है। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीण जानवरों का चारा भी समय पर नही ला पाते हैं।

इस मुद्दे पर लोक निर्माण विभाग के एईई रफीक चौधरी ने बताया कि उक्त पुल को प्लान के तहत नाबार्ड में रखा गया है। अभी तक निर्माण कार्य की मंजूरी नही मिली है। लोहे का अस्थाई पुल लोक निर्माण विभाग का कंपोनेंट नहीं है। इसके चलते उस पर पैसा खर्च नही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें