बीमारी से बाल झड़ने पर हंसती थीं लड़कियां
कैंसर के कारण सिर के बाल झड़ गए। स्कूल में लड़कियां हंसती थीं। वह दौर काफी तनाव और दर्द भरा रहा। बीमार होने के कारण नियमित रूप से स्कूल जाना मुमकिन नहीं था। ऑपरेशन होने के बाद क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेलों में हिस्सेदारी की मनाही होती है लेकिन डॉक्टर से सहमति लेकर क्लाइंबिंग को जुनून बना ही लिया।
एक अंतरराष्ट्रीय, 24 राष्ट्रीय पदक जीते, सरकार से नहीं मिली मदद
शिवानी ने एशियन यूथ चैंपियनशिप में क्लाइबिंग में कांस्य पदक जीता। 2019 में हुई नेशनल चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण और पांच सिल्वर मेडल झोली में डाले। पांच वर्षों में राष्ट्रीय स्तर के 24 पदक जीते हैं। सरकार से मदद नहीं मिली तो एक संस्था ने आर्थिक सहायता के लिए आगे आई। शिवानी कहती हैं अब बिना रुकावट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले पाती हूं।