फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव में तीन संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप

Mon, 23 Mar 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे हंदे चक गांव में देर रात तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया। पुलिस के अनुसार हीरानगर के हंदे चक इलाके में एक पूर्व सैनिक ने तीन संदिग्धों को देखा।

इसकी सूचना सुरक्षाबलों को दी गई, जिसके तुरंत बाद सेना की दो अलग-अलग यूनिटों तीन मद्रास और 16 डोगरा की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान छेड़ दिया।

रात को छेड़े गए अभियान के तहत सड़क संपर्क से लेकर आबादी से सटे इलाकों को खंगाला गया। देर रात तक संदिग्धों का सुराग नहीं मिल पाया था।

वहीं, रविवार को हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। रविवार को ये संदिग्ध हरियाचक और महराजपुर इलाकों से पकड़े गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की गई, लेकिन उनसे किसी भी प्रकार की संदिग्ध जानकारी नहीं मिल पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें