टे्रकिंग दल को हरी झंडी देकर रवाना करते महानिदेशक
जम्म। युवाओं के समग्र विकास और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा ने एमए स्टेडियम से मानसर में होने वाली जिला स्तरीय ट्रैकिंग शिविर के लिए 141 छात्रों और 15 अधिकारियों के दल को रवाना किया।
अधिकारियों में 10 महिलाएं और पांच पुरुष हैं। इन्हें जम्मू जिले के 14 क्षेत्रों से चुना गया है। प्रत्येक क्षेत्र से एक-एक अधिकारी हैं। ट्रैकर्स को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। पांच दिवसीय ट्रैकिंग शिविर का उद्देश्य छात्रों को प्रकृति से जुड़ने, टीम वर्क कौशल विकसित के अलावा संस्कृति और भाषा का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करना है। उप निदेशक युवा सेवा एवं खेल जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि युवाओं के समग्र विकास को आकार देने में इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है। ब्यूरो