फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर टीम का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
हाई कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश के साथ जेकेसीए व अन्य स्रोत जेकेस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश ने खिलाड़ियों और भारत स्टाफ को टीशर्ट देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कर्नाटक को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने वाली जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का सरकारी व गैर-सरकारी संगठन सम्मान कर रहे हैं। इस क्रम में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली ने टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को टीशर्ट देकर सम्मानित किया।
जानीपुर स्थित जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे रणजी ट्रॉफी में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश के साथ-साथ अन्य न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारियों और जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों ने भी टीम को जीत के लिए बधाई दी। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में बड़ी संख्या में कानूनी बिरादरी से जुड़े लोग शामिल रहे। रणजी चैंपियंस का उत्साह बढ़ाने और उन्हें सम्मानित करने के लिए जम्मू बार काउंसिल भी विशेष रूप से मौजूद रही। इस खास सम्मान से गदगद जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व पूरी कानूनी बिरादरी का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की टीम ने 28 फरवरी को कर्नाटक के हुबली में खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह रणजी ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें