फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत का सफर अब और खास: मेन्यू में जुड़ा कश्मीर का पारंपरिक स्वाद, यात्रियों को मिल रहा स्थानीय जायका

Fri, 25 Sep 2026 11:02 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमर उजाला की खबर के बाद जम्मू-कश्मीर वंदे भारत के मेन्यू में स्थानीय व्यंजनों को शामिल किया गया है, जिसमें डोगरी और कश्मीरी पारंपरिक स्वाद यात्रियों को परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन
यात्रियों को खाद्य सामग्री देते आईआरसीटीसी कर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू से कश्मीर और अगले दिन वापसी का वंदे भारत सफर अब सिर्फ रफ्तार और सुविधाओं तक सीमित नहीं रहा। ट्रेन के मेन्यू में जम्मू और कश्मीर के स्थानीय व्यंजनों को जगह मिलने से सफर में दोनों क्षेत्रों का स्वाद भी जुड़ गया है। अमर उजाला ने स्थानीय स्वाद को वंदे भारत के सफर का हिस्सा बनाने की जरूरत को प्रमुखता से उठाया था। अब ट्रेन में जम्मू के डोगरी व्यंजनों के साथ कश्मीर के पारंपरिक जायके भी यात्रियों को परोसे जा रहे हैं।

विज्ञापन

वीरवार को सफर करने वाले राजेश शर्मा, प्रीती सिंह और शांभवी सलारिया ने बताया कि ट्रेन में पानी, चाय और कहवा उपलब्ध कराया गया। भोजन में डोगरी अंबल, राजमा, बबरू, खमीरे, दही, अचार और खीर के साथ कश्मीरी दम आलू, टमाटर पनीर, नून चाय, केसर कहवा और अखरोट भी मिला। स्थानीय व्यंजनों की यह मौजूदगी यात्रियों के लिए भी अलग अनुभव रही। जम्मू से कश्मीर जाने वाले यात्री जहां सफर के दौरान डोगरी स्वाद से रूबरू हुए, वहीं कश्मीर के पारंपरिक जायके ने यात्रा को क्षेत्र की पहचान से जोड़ा।
विज्ञापन

12-14 घंटे का सफर अब पांच घंटे में
वंदे भारत शुरू होने से पहले जम्मू से कश्मीर सड़क मार्ग से पहुंचने में आमतौर पर 12 से 14 घंटे का समय लगता था। जाम, सड़क की स्थिति और रास्ते में आने वाली रुकावटों के कारण लंबी यात्रा थकाऊ हो जाती थी। वंदे भारत से अब यह सफर करीब पांच घंटे में पूरा होे जाता है। वंदे भारत ने इस सफर के अनुभव को भी बदल दिया है।

रफ्तार के साथ अब स्थानीय स्वाद भी
यात्रियों के अनुसार तेज रफ्तार, साफ-सफाई, व्यवस्थित सेवा और स्थानीय व्यंजनों का समावेश जम्मू-कश्मीर के बीच रेल सफर को नया अनुभव दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें