राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाली रोल बॉल टीम स्रोत संगठन
- फोटो : samvad
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की सीनियर रोल बॉल टीम 22वीं सीनियर रोल बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बुधवार को इंदौर रवाना हुई। इससे पहले एमए स्टेडियम के इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की प्रबंधक टीम की स्क्रीनिंग की गई।
चैंपियनशिप तीन से छह अक्तूबर तक होगी। 25 सदस्यीय दल में पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें शामिल हैं। पुरुष टीम की कप्तानी हितेश्वर सिंह करेंगे। उनके साथ भानु खजूरिया, दिलप्रीत सिंह, चंदन शर्मा, सुरेश कुमार, प्रभल जमवाल, मानविजय सलाथिया, उत्कर्ष गुप्ता, द्रव्य जाम्बा, रितिक महाजन, तरंश गुप्ता और समर्थ गुप्ता खेलेंगे। महिला टीम की कमान खुशी गुप्ता के हाथों में है। टीम में सुविधा सरिन, कोमल शर्मा, खुशप्रीत कौर, यशवी, आशिमा गुप्ता, रूही राजपूत, धाक्षी, भवांशी, अरूक्षिता अबरोल, अश्रे शोभना और अंतरा महाजन शामिल हैं।