फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर युद्ध से कम नहीं हालात, पुंछ में रोज ही शांति भंग कर रहा पाकिस्तान

Fri, 20 Dec 2019 10:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • अनुच्छेद 370 हटने के बाद 950 बार पाकिस्तोन ने तोड़ा सीजफायर
  • वर्ष 2018 की तुलना में 2019 में डेढ़ गुना सीजफायर तोड़ने की घटनाएं बढ़ीं
  • सेना अध्यक्ष किसी भी समय माहौल बिगड़ने की बात कह चुके
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सरहद पर लगातार अशांति रही है। पाकिस्तान ने उल्लंघन करते हुए जमकर सीजफायर तोड़ा है। यही नहीं, मौजूदा वर्ष में पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुना अधिक सीजफायर तोड़ा गया है। पाकिस्तान ने लगातार सरहद पर अशांति फैलाई और जवानों के साथ सरहद पर रहने वाले लोगों को भी परेशान किया। 
विज्ञापन


5 अगस्त 2019 के बाद से अब तक पाकिस्तान ने एलओसी पर 950 बार सीजफायर तोड़ा। जबकि 2019 में अब तक 2400 बार गोलाबारी की है। पिछले साल 1800 बार सीजफायर तोड़ा गया था। लगातार सीजफायर टूटने से सरहद पर रहने वाले लोगों को जीना मुहाल हो चुका है। पाकिस्तान की ओर से हर रोज रिहायशी इलाकों को टारगेट करके गोलाबारी की जा रही है।

पुंछ और कुपवाड़ा में सबसे ज्यादा तनाव
पाकिस्तान सबसे ज्यादा पुंछ जिले की एलओसी पर गोलाबारी कर रहा है। पुंछ के शाहपुर और कुपवाड़ा के किरणी सेक्टर में लगातार गोलाबारी की जा रही है। अकेले पुंछ में ही इस साल 1800 से अधिक बार सीजफायर तोड़ा गया है। लगातार सीजफायर टूटने से सरहद पर तनाव का माहौल है। दोनों देशों के बीच पुंछ जिले में युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है। हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान को इस साल भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना अध्यक्ष भी मान चुके हालात खराब
सरहद पर मौजूदा हालात को लेकर सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत भी कह चुके हैं कि सरहद पर माहौल खराब है। कभी भी कुछ भी हो सकता है और भारतीय सेना ऐसी किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

पूरी तरह से बंकर भी नहीं बने
एलओसी के राजोरी, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामुला और बांदीपोरा जिलों में पूरी तरह से बंकरों का निर्माण भी नहीं हुआ है। इसकी वजह से पाकिस्तान जानबूझ कर रिहायशी इलाकों को टारगेट कर रहा है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें