फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतदान में हालात बिगड़ने के आसार : नेशनल कांफ्रेंस

Wed, 12 Apr 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में वोट देकर निकलती महिलाएं - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस ने श्रीनगर लोकसभा सीट पर बडगाम जिले के 38 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान के दौरान हालात खराब होने की आशंका जताई है। पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी जम्मू-कश्मीर और भारतीय निर्वाचन आयोग को लिखित में हालात खराब होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा संबंधी पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। 
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी बयान में निर्वाचन आयोग के समक्ष उपचुनाव के दौरान राज्य शासन और प्रशासन की संदिग्ध भूमिका संबंधी सवाल उठाए गए हैं। अनुरोध किया गया है कि आयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने के लिए समुचित इंतजाम किए जाएं।

निर्वाचन आयोग को लिखित में अपील करने से पूर्व नेकां प्रतिनिधियाें ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर अपनी चिंताएं प्रकट कीं। नेकां प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनकी चिंताओं को आयोग के रिकार्ड में दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें