फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आईजी ने सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाया

Sun, 17 Jan 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के आईजी राकेश शर्मा ने शनिवार को आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पोस्टों पर बनाई नई बैरकों का उद्घाटन किया। ये बैरक ट्यूबवेल नंबर पांच और घराना की बीओपी पर बनाई गई हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर आईजी ने सीमा पार चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली। साथ ही चौकियों पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

आईजी ने कहा कि जवानों के  लिए बैरक बनाए जाने पर उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे वह मुस्तैदी के साथ तैनात होकर किसी भी मुश्किल का जवाब दे सकेंगे।

आईजी और सीमा सुरक्षा बल के अन्य अधिकारियों ने तारबंदी पर जाकर तैनात जवानों से भी मुलाकात की। साथ ही सीमा पर दुश्मन की हरकत करने पर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा। इस मौके डीआईजी बीएस कसाना सहित 78 सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट और अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें