अनंतनाग सीट के लिए मतगणना शनिवार 25 जून सुबह आठ बजे शुरू होगी। प्रारंभिक रुझान दो घंटे बाद लगभग 10 बजे मिलने की संभावना जताई जा रही है।
अनंतनाग के साथ ही जम्मू, उधमपुर तथा दिल्ली में भी मतों की गिनती साथ-साथ होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की भी नजर रहेगी।
मुख्यमंत्री महबूबा, कांग्रेस के हिलाल शाह तथा नेकां प्रत्याशी इफ्तिखार मिसगर सहित आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना हाल में 10 टेबल लगाए गए हैं। कुल 11 राउंड की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं ताकि मतगणना की सही स्थिति लोगों को बताई जा सके।
स्ट्रांग रूम की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोली जाएगी। मतगणना के बाद उन्हीं की मौजूदगी में इसे सील किया गया था। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स लगाई गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी नजर है।
सीईओ शांतमनु ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना वाले दिन समय से पहुंचने को कहा गया है ताकि समय से मतगणना शुरू कराई जा सके। बताया कि मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।