फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेतरतीब वाहन बढ़ा रहे शहर में पार्किंग की समस्या

Sun, 14 Apr 2024 03:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में वाहन खड़े कर बाजार खरीदारी करने चले जाते हैं लोग, एंबुलेंस चालकों को आ रही दिक्कतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे में पार्किंग की समस्या नासूर बनती जा रही है। पार्किग नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं कई लोग तो जिला अस्पताल में अपने वाहन खड़े कर बाजार खरीदारी करने के लिए चले जाते हैं। ऐसे में अस्पताल में भी समस्या बनी रहती है।
अस्पताल परिसर में उल्टे सीधे बेतरतीब वाहन रहने से एबुलेंस आने जाने में भी परेशानी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से कस्बे में पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। इस बारे में नगर परिषद के साथ जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
कस्बे के मुख्य बस अड्डे की साफ-सफाई कर वाहनों को पार्क किया जा सकता है। नगर परिषद को बस अड्डा पर बिखरे कचरे को उठाकर कहीं बाहर फेंका जाए। वहां पर छोटे बड़े वाहन खड़े किए जा सकते हैं।
नीलम सिंह
स्थानीय निवासी सांबा।
अमूमन देखा गया है कि जिला अस्पताल परिसर में कई लोग अपनी कार व बाइक को खड़ा कर बाजार निकल जाते हैं, ऐसे में अस्पताल में भी भीड़ बनी रहती है। कई बार तो एंबुलेंस चालक को काफी परेशानी रहती है।
वरुण संब्याल
स्थानीय निवासी सांबा
कस्बे में पार्किंग के नहीं होने से महाराजा हरी सिंह चौक के मार्ग के दोनों ओर बेतरतीब वाहन खडे कर दिए जाते हैं। इससे आने जाने वालों को परेशानी बनी रहती है। इसी मार्ग से कस्बे की मंडियों व पुराने बाजार में लोगों का आना जाना रहता है।
मनोज शर्मा
स्थानीय निवासी
कस्बे के पुराने बाजार चोहाटा चौक तक के दुकानदारों का कारोबार बिलकुल ही चौपट होता जा रहा है। यदि किले के निकट पार्किंग बनाई जाए तो पुराने बाजार में कारोबार बढ़ सकता है। इसके लिए प्रशासन को भी संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

विशाल थापा
स्थानीय निवासी सांबा
हमने एक प्रपोजल जिला उपायुक्त को दिया था, जिसमें हाईवे के निकट नगर परिषद की भूमि पर एक मल्टीपर्पज काम्पलेक्स बनाया जाए। इसमें काफी पार्किंग बन सकती है। बस स्टाप के निकट बिजली विभाग के कार्यालय में खाली पड़ी भूमि के बारे में अवगत करवाया था।
पवन कोहली,
पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें