रियासी। शनिवार को बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के महादेव मोहल्ले में स्थित आप शंभु महादेव मंदिर के बाहर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया जिस में कई दुकानों को लगाया गया था। बैसाखी के अवसर पर महादेव मोहल्ले में दुकानों का लगना सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर को लगे हुए मेले में काफी रौनक दिखी। इस के साथ ही दरिया चिनाब किनारे बने कांसीपट्टा में भी रौनक रही। प्राचीन शिव मंदिर में भी लोगों ने पहुंच कर माथा टेका। जिला के डेरा बाबा बंदा बहादुर में भी मेले की रौनक रही। संवाद