एसएसपी रैंक के अधिकारी को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के सवाल पर आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि जिस अकाउंट से यह धमकी मिली वह हाफि ज सुहैल की है। हमने सत्यापित कर लिया है और उपयोगकर्ता का असली नाम सुहैल वली है और वह पुलवामा के दलीपोरा का निवासी है।
उसके घर की तलाशी ली गई है लेकिन उसके माता-पिता ने बताया कि वह फि लहाल दुबई में है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी। डीजीपी ने कहा कि इससे पहले भी हमजा हिज़्बी नाम के अकाउंट से सऊदी में बैठा एक शख्स ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दे रहा था।
उसके खिलाफ भी टंगमर्ग में पहले से मामला दर्ज है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हंदवाड़ा पुलिस द्वारा भी युवक वसीम डार को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
स्थानीय लोगों के प्रति हमदर्दी का सिलसिला रहे जारी
डीजीपी ने कहा कि पुलिस का स्थानीय लोगों के प्रति हमदर्दी का सिलसिला आगे भी जारी रहना चाहिए। किसी को बिना वजह तंग न किया जाए। दशकों से लोगों को तंग करने और नुकसान पहुंचाने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अमन बहाली के लिए पुलिस के साथ सहयोग प्रदान करने की लोगों से अपील की।
फिलहाल 2जी हजम करने का वक्त, 4जी की बाद में होगी बात
डीजीपी ने 4जी मोबाइल इंटरनेट की बहाली पर कहा कि फिलहाल 2जी को हजम करने का वक्त है। 4जी की बाद में बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।