फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में आतंकियों की संख्या घटी, अब भी 250 सक्रिय: डीजीपी

Sun, 23 Feb 2020 02:23 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

  • कीरनी, कस्बा, दिगवार और करनाह में अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
  • लंगूर पोस्ट के आस पास आग लगी आग, सेना ने दोनों जगह दिया करारा जवाब
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कश्मीर में सूचीबद्ध आतंकवादियों की संख्या घटकर 250 से नीचे चली गई है। इस साल के पहले दो महीनों में 25 आतंकवादी मारे गए हैं। इस साल अब तक सिर्फ तीन आतंकवादियों की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर घाटी पहुंचने की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लगभग 240-250 सूचीबद्ध आतंकवादी घाटी में हैं। तीन आतंकियों के घुसपैठ की पुष्टि है, जिनमें से जैश ए मोहम्मद का एक आतंकी हाल ही में त्राल में हुए मुठभेड़ में मारा गया।

घाटी में नौ आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं जबकि जम्मू में तीन चार आतंकवादी गिरफ्त में आए। किसी न किसी रूप से आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और उसमें सहयोग करने को लेकर 40 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 

वीपीएन से सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीर

वीपीएन के माध्यम से सोशल मीडिया के दुरुपयोग किए जाने पर कहा कि इसके दुरुपयोग के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं । हंदवाड़ा के निवासी वसीम डार को जनभावना भड़काने के इरादे से सोशल मीडिया पर गैर जिम्मेदाराना सामग्री पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया। हम ऐसी घटनाओं का संज्ञान ले रहे हैं और कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी को धमकी पर मुकदमा

एसएसपी रैंक के अधिकारी को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के सवाल पर आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि जिस अकाउंट से यह धमकी मिली वह हाफि ज सुहैल की है। हमने सत्यापित कर लिया है और उपयोगकर्ता का असली नाम सुहैल वली है और वह पुलवामा के दलीपोरा का निवासी है।

उसके घर की तलाशी ली गई है लेकिन उसके माता-पिता ने बताया कि वह फि लहाल दुबई में है। उसके खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी। डीजीपी ने कहा कि इससे पहले भी हमजा हिज़्बी नाम के अकाउंट से सऊदी में बैठा एक शख्स ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दे रहा था।

उसके खिलाफ  भी टंगमर्ग में पहले से मामला दर्ज है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हंदवाड़ा पुलिस द्वारा भी युवक वसीम डार को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय लोगों के प्रति हमदर्दी का सिलसिला रहे जारी

डीजीपी ने कहा कि पुलिस का स्थानीय लोगों के प्रति हमदर्दी का सिलसिला आगे भी जारी रहना चाहिए। किसी को बिना वजह तंग न किया जाए। दशकों से लोगों को तंग करने और नुकसान पहुंचाने वाले आतंकियों के खिलाफ  कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अमन बहाली के लिए पुलिस के साथ सहयोग प्रदान करने की लोगों से अपील की।  

फिलहाल 2जी हजम करने का वक्त, 4जी की बाद में होगी बात

डीजीपी ने 4जी मोबाइल इंटरनेट की बहाली पर कहा कि फिलहाल 2जी को हजम करने का वक्त है। 4जी की बाद में बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें